Home » बुलंदशहर » देवेन्द्र भारद्वाज के आह्वान पर गांव-गांव सुंदरकांड पाठ के निमंत्रण कार्ड वितरण शुरू

देवेन्द्र भारद्वाज के आह्वान पर गांव-गांव सुंदरकांड पाठ के निमंत्रण कार्ड वितरण शुरू

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 21 / नवंबर / 2026 :   शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित प्रत्याशी देवेन्द्र भारद्वाज के आह्वान पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सुंदरकांड पाठ के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोनू भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गांव-गांव पहुंचकर निमंत्रण कार्ड वितरित किए और ग्रामीणों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

जानकारी के अनुसार आगामी 26 नवंबर 2026 को ग्राम जटपुरा स्थित मोनी बाबा आश्रम, मेन रोड पर विशाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर चित्सौन, बनबारीपुर सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर निमंत्रण कार्ड बांटे गए।

इस अभियान में विशाल भारद्वाज, सतेंद्र फौजी, कैलाश चौधरी, सुभाष शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, उदय शर्मा, शिवम शर्मा, नीरज शर्मा नेता, जय हिंद शर्मा, राजा शर्मा ठेकेदार, कन्छी शर्मा, कृष्णा शर्मा और राजेश शर्मा सहित अनेक लोग शामिल रहे। आयोजकों के इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच संपर्क किया जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment