बुलंदशहर : 21 / नवंबर / 2026 : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद की सभी तहसीलों में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार हर्ष तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने तहसील स्याना स्थित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर आमजन को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली के संबंध में दी जा रही जानकारी का जायजा लिया। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों ने स्वयं डेमो मतदान कर मशीनों की कार्यप्रणाली को परखा।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान करना और ईवीएम के प्रति उनका विश्वास बढ़ाना है। साथ ही मतदाताओं को जागरूक कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










