Home » गाजियाबाद » बूथ स्तर पर एकजुटता और सक्रियता से भाजपा बनाएगी चुनावी बढ़त, मयंक गोयल ने पार्षदों को दिया जीत का मंत्र

बूथ स्तर पर एकजुटता और सक्रियता से भाजपा बनाएगी चुनावी बढ़त, मयंक गोयल ने पार्षदों को दिया जीत का मंत्र

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 21 / नवंबर / 2026 :   गाजियाबाद  विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। कविनगर स्थित जानकी भवन में आयोजित महानगर स्तरीय बैठक में एसएसआर अभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की।

महापौर सुनीता दयाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए संगठन की एकजुटता, अनुशासन और बूथ स्तर पर सक्रियता बेहद जरूरी है। प्रत्येक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभानी होगी।

उन्होंने पार्षदों, सभासदों और नामित सभासदों से अपने-अपने क्षेत्रों में एसएसआर अभियान को गंभीरता से चलाने तथा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए व्यापक जनसंपर्क करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के दम पर ही चुनावी लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

बैठक में महापौर सुनीता दयाल ने भी जनप्रतिनिधियों से अभियान में पूरी तत्परता के साथ जुटने की अपील की। उन्होंने नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के साथ मतदाता सूची से हटे पात्र लोगों के नाम दोबारा शामिल कराने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

बैठक में डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी, पूर्व डिप्टी मेयर सुनील यादव, महानगर महामंत्री प्रदीप चौहान, पंकज भारद्वाज सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री गौरव चोपड़ा ने किया। अंत में सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने एसएसआर अभियान को सफल बनाने तथा अपने-अपने वार्डों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment