खुर्जा /०७ अक्टूबर २०२३ : एकेपी पीजी कॉलेज खुर्जा में अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मोहनजीत सिंह पठानिया सी एस आर हेड स्लीपवेल फाउंडेशन मीरपुर तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती नीलू सिंह ने अभिभावक शिक्षक बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा महाविद्यालय की गतिविधियों से अभिभावकों को अवगत कराया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज़ ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय में संचालित सत्तरह कौशल विकास कोर्सेज के बारे में बताया तथा शैक्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि श्री मोहनजीत सिंह पठानिया जी ने स्लीपवेल फाउंडेशन में संचालित स्किल कोर्सेज को महाविद्यालय की छात्राओं के लिए निशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की। अभिभावकों ने महिला महाविद्यालय के अनुशासन, अध्यापन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। अभिभावकों को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया। महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से छात्राओं के विकास संबंधी जानकारी साझा की।

महाविद्यालय की कार्यक्रम समिति ने अभिभावकों का स्वागत किया तथा उन्हें समय-समय पर अपने बच्चों के बारे में जानकारी लेते रहने के लिए कहा।इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
![]()
