Home » मनोरंजन » आज रामलीला में रामचंद्र जी और सूर्पनखा लीला का मंचन हुआ

आज रामलीला में रामचंद्र जी और सूर्पनखा लीला का मंचन हुआ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा/१६ अक्टूबर २०२३: श्री रामलीला कमेटी (रजिस्टर्ड) खुर्जा द्वारा जंक्शन रोड स्थित श्री राम लीला मैदान में सुपर्णखा की नाक कान काटने का सुंदर और सजीव विमोचन पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने किया।

लंका नरेश रावण की बहिन सुपर्णखा वन में विचरण कर रही थी। वन में श्री राम चंद्र जी को देखकर सुपर्णखा उन पर मोहित हो गई। सुंदर सुकुमारी का रूप धारण कर सुपर्णखा ने श्री राम चंद्र जी के पास जाकर उनके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी ने माता जानकी जी की तरफ इशारा कर अपनी विवाहित होने का कारण बताकर शादी के प्रस्ताव को विनम्रता से अस्वीकार कर दिया। सुकुमार लक्ष्मण को देखकर सुपर्णखा ने इनके समक्ष भी शादी का प्रस्ताव रखा। लक्ष्मण जी द्वारा भी शादी का प्रस्ताव अस्वीकार करने पर वह अपने वास्तविक स्वरूप में आ गई तथा क्रोध और अपमान से भरी कामान्ध सुपर्णखा माता जानकी पर झपटी। श्री राम चंद्र जी का इशारा पाकर लक्ष्मण जी ने उसके नाक काट दी।
इससे पूर्व श्री राम लीला मैदान में जयंत की लीला का सुंदर चित्रण किया गया। जयंत इंद्र का पुत्र था, भगवान जगत जननी माता का श्रंगार कर रहे थे। प्रभु राम की परीक्षा लेने के लिए,
जयंत ने कौआ का रूप धारण करके सीता जी के पैर में चोंच मारी। अपने प्राणों की रक्षा के लिए सभी लोकों में घूमता रहा अंत में नारद जी के कहने पर भगवान की शरणागति हो गया भगवान ने उसे अल्प दंड देकर क्षमा कर दिया। इस अवसर पर नवीन कुमार प्रधान, नन्द किशोर शर्मा महामंत्री ,राजीव बंसल जनरल मैनेजर, सचिन बंसल कोषाध्यक्ष, प्रमोद वर्मा मंत्री विनीत आर्य कॉर्डिनेटर, आशीष गोयल, अशोक पालीवाल, अरुण कुमार, अशोक अग्रवाल टिमी, राजेश शर्मा, रवि शंकर अग्रवाल, महेश भार्गव, संजय भगत, सचित गोविल, विशाल वाधवा, डॉक्टर अनिल ,वासुदेव शर्मा देवेंद्र आर्य, सतीश शर्मा, राजीव वाष्णेर्य, राजीव वर्मा, पवन कुमार, विकास वर्मा, चंद्रप्रकाश तायल मीडिया प्रभारी, डी सी गुप्ता कांटे वाले मीडिया संयोजक, ललित गुप्ता मीडिया सहसंयोजक, पुनीत साहनी आदि अनेक श्रद्धालु और कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment