खुर्जा/१५ अक्टूबर २०२३: श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव का विधिवत रूप से आज उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भगवान श्री राम रहे। महोत्सव की शुरुआत में अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए एडवोकेट शिवकिशोर गॉड अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बर काउंसिल तथा मोनिका सिंह ब्लॉक प्रमुख खुर्जा ने फीता काटकर भक्तों को संबोधित किया साथ ही कमेटी के प्रधान नवनीत गुप्ता जनरल मैनेजर राजीव बंसल समेत सभी समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को मनमोहन और उपस्थित जनसंघ में भक्ति में कर दिया।


खुर्जा में चल रही रामलीला महोत्सव का आज मंदिर रोड स्थित चित्रकूट धाम पर विधिवत रूप से मंचन शुरू किया गया जिसमें रामलीला को देखने वाले दर्शकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रामलीला कमेटी द्वारा बुलाए गए कलाकारों ने अपने अभिनय का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया रामलीला कमेटी खुर्जा ने पूरी व्यवस्था के लिए कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया तथा आने वाले लोगों के लिए सुविधायुक्त व्यवस्था प्रदान करने के लिए अपने समिति के पदाधिकारी व सदस्यों को निर्देशित किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश पायल मीडिया संयोजक डीसी गुप्ता विकास वर्मा आदि समेत संपूर्ण समिति के पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












