Home » धर्म » श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर अष्टमी के दिन भक्तों ने किया देवी दर्शन

श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर अष्टमी के दिन भक्तों ने किया देवी दर्शन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा/२२ अक्टूबर २०२३: श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर आश्विन मास नवरात्र उत्सव 2023 धूमधाम से चल रहा है रविवार को अष्टमी के दिन प्रातः काल से ही मंदिर पर भक्तों की अपार भीड़ मौजूद रही लोगों ने बड़े धैर्य पूर्वक कतर बंद होकर अपना नंबर आने पर ही माता रानी के दर्शन कर अपनी मनोकामना की पूर्ति की इच्छा की मंदिर पर मौजूद एक श्रद्धालु हर्षल ने बताया की माता रानी का रूप बहुत ही सौम्या है तथा माता रानी के एक बार दर्शन करने पर ऐसा लगता है कि वह बार-बार माता रानी के रूप को निहारता रहे वहीं एक महिला श्रद्धालु अनुराधा वर्मा ने बताया कि वह हर नवरात्रि में दिल्ली से दर्शन करने के लिए खुर्जा आती हैं माता रानी ने उनके जीवन में अपार बदलाव किए हैं तथा उनकी झोली खुशियों से भर दी है उन्होंने बताया की खुर्जा वाली मैया भक्तों की मनोकामना आवश्यक करती है मंदिर पुजारी सुरेश ओझा ने बताया की रविवार को माता रानी को लाल रंग की पोशाक धारण कर कर उन्हें नारियल का भोग लगाया गया तथा माता रानी की पूजा अर्चना माता महागौरी के रूप में की गई उन्होंने बताया की महागौरी का वाहन बैल है वही मंदिर पुजारी कमल ओझा ने बताया की नवरात्रि में आठवें दिन महागौरी शक्ति की पूजा की जाती है। नाम से प्रकट है कि इनका रूप पूर्णतः गौर वर्ण है। इनकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गई है। अष्टवर्षा भवेद् गौरी यानी इनकी आयु आठ साल की मानी गई है। इनके सभी आभूषण और वस्त्र सफेद हैं। इसीलिए उन्हें श्वेताम्बरधरा कहा गया है। 4 भुजाएं हैं और वाहन वृषभ है इसीलिए वृषारूढ़ा भी कहा गया है इनको। इनके ऊपर वाला दाहिना हाथ अभय मुद्रा है तथा नीचे वाला हाथ त्रिशूल धारण किया हुआ है। ऊपर वाले बाँये हाथ में डमरू धारण कर रखा है और नीचे वाले हाथ में वर मुद्रा है। इनकी पूरी मुद्रा बहुत शांत है। पति रूप में शिव को प्राप्त करने के लिए महागौरी ने कठोर तपस्या की थी। इसी वजह से इनका शरीर काला पड़ गया लेकिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर कांतिमय बना दिया। उनका रूप गौर वर्ण का हो गया। इसीलिए ये महागौरी कहलाईं। 
 ये अमोघ फलदायिनी हैं और इनकी पूजा से भक्तों के तमाम कल्मष धुल जाते हैं। पूर्वसंचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं। महागौरी का पूजन-अर्चन, उपासना-आराधना कल्याणकारी है। इनकी कृपा से अलौकिक सिद्धियां भी प्राप्त होती हैं। रविवार को मंदिर पर मंदिर कमेटी द्वारा विशेष प्रकार से फूल बंगला तैयार कराया गया जो लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहा मंदिर व्यवस्था में प्रधान संजय वर्मा आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल अनिल महाराज महेश भार्गव अजय गर्ग एडवोकेट निमिष कुमार गर्ग नेहा अग्रवाल मधु अग्रवाल संजू सिसोदिया अरुण शर्मा साधना शर्मा मनोज सिंघल आकाश जैन प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट देवेश कौशिक भू दत्त शर्मा त्रिलोक चंद भार्गव सतीश चंद्र शर्मा प्रेम प्रकाश अरोड़ा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment