खुर्जा।
खुर्जा नगर स्थित महाराणा प्रताप सामाजिक विकास संस्थान में मध्य प्रदेश से आए राजपूत अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह राघव का राजपूत समाज के लोगों ने जोर-जोर से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शिरोमणि भारत के गौरव हिंदू हृदय सम्राट महाराणा प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । इसके बाद एक विचार गोष्ठी की गई वहां पर उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार रखें बाद में महाराणा प्रताप सामाजिक विकास संस्थान के प्रधान विजय सोलंकी ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम को संपन्न किया। मुख्य अतिथि जगदीश सिंह राघव ने समाज की शिक्षा और एकता पर बोल दिया था तथा सभी को साथ लेकर क्षत्रिय धर्म का पालन करने की बात कही। इस कार्यक्रम का संचालन ठाकुर शिवराम सिंह राघव ने किया तथा कार्यक्रम में ठाकुर विनय प्रताप सिंह राघव, देवेंद्र सिंह ,भगवत स्वरूप सिंह ,सुरेंद्र सिंह राघव ,दिनेश जादौन ,संदीप जादौन, रॉबिन राणा ,मोहित राघव ,हरविंदर सिंह चौहान ,विकास राघव ,सुनील सोलंकी, शिवम चौहान, एमपी सिंह राणा व मनोज शिशौदिया समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












