खुर्जा /बुलंदशहर/एमपी सिंह राणा : 9758 974 969
गणतंत्र दिवस पर सरस्वती शांति निकेतन विद्यालय झमका , खुर्जा में आयोजित किए गए कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विद्यालय के छात्रों द्वारा किए गए कार्यक्रम को देखते हुए कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सम्मिलित छात्रों को विद्यालय प्रबंधन ने तथा मुख्य अतिथि रहे ठाकुर शिवराम सिंह राघव ने पुरस्कृत किया और बच्चों के और उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों में मीनाक्षी सोलंकी ,संजना ,करिश्मा ,खुशबू ,अंजलि कश्यप, कृष्णा ,जानवी ,प्राची तथा गगन ,अन्नु ,शौकीन, पुनीत, करण, गौरव, सचिन व कन्हैया आदि छात्रों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन एमपी सिंह राणा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शिवराम सिंह राघव रहे तथा विशिष्ट अतिथि बाबूलाल पालीवाल ,जगबीर सिंह, दलवीर शर्मा रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का सम्मान और आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय के अध्यापिकाओं कुमकुम शर्मा ,कविता, यीशु सोलंकी ,वर्षा कश्यप, कनिका राघव के द्वारा बच्चों को कार्यक्रम के लिए तैयार करने पर धन्यवाद दिया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।








![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












