Home » बुलंदशहर » श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर खुर्जा का बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर खुर्जा का बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एमपी सिंह राणा 9758974969

खुर्जा। नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर 30वां चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन मंदिर पर किया गया। जिसके संबंध में मंदिर प्रधान देवेश कौशिक के बताया कि श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर जो अपने आप में एक अद्धितीय है जिसकी ख्याति इस समय दूर–दूर तक फैली हुई है का 30वां चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें मंदिर प्रांगण में कथा व्यास श्री नवल किशोर जी द्वारा श्री हनुमान चरित्र व भक्त चरित्र कथा का श्रवण श्रद्धालुओं को कराया जायेगा। मंदिर के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि कथा शुक्रवार से प्रारंभ होकर तीन दिवसीय रहेगी जिसका समापन रविवार को किया जायेगा। तत्पश्चात मातारानी की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह 10 फरवरी सोमवार को मनाया जायेगा। वहीं कथा के दौरान कथा व्यास श्री नवल किशोर जी ने कथा का श्रवण कराते हुए बताया कि कथा व्यास जी ने कहा मुझे हर्ष हो रहा है कि मैं मंदिर में माता रानी की गोद में बैठकर कथा का श्रवण कर रहा हूं कथा व्यास जी ने कहा कि गुरु सिर्फ गुरु ही बनता है किसी को चेला नहीं बनता है उसी प्रकार भगवान भी किसी को भक्त नहीं बनाते सिर्फ भगवान ही बनाते हैं व्यवस्थाओं में प्रधान देवेश कौशिक आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल अनिल महाराजा महेश भार्गव अजय गर्ग एडवोकेट रविंद्र गुप्ता एडवोकेट निमिष कुमार गर्ग पूर्व प्रधान संजय वर्मा डीसी गुप्ता विकास वर्मा डॉ० शलभ शर्मा दुष्यंत वर्मा एडवोकेट प्रमोद भारद्वाज सदस्य के अलावा राम दिवाकर मैनेजर पवन गर्ग व राकेश सिंघल मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment