Home » राष्ट्रीय » बीएसएनएल एम्पलाइज यूनियन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

बीएसएनएल एम्पलाइज यूनियन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मेरठ ०२ जुलाई २०२५: बीएसएनएल एम्पलाइज यूनियन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में बीएसएनएल एम्पलाइज यूनियन जिला मेरठ में कॉम नरेश पाल जिला सचिव के नेतृत्व में भोजनावकाश के समय 01.00 बजे महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। कॉम अश्विन कुमार राष्ट्रीय संगठन सचिव बीएसएनएल एम्पलाइज यूनियन एवं कॉम नरेश पाल जिला सचिव ने अपने संबोधन में भारत सरकार एवं बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD BSNL) पर बीएसएनएल के निजीकरण करने, मजदूर विरोधी तथा कॉरपोरेट समर्थक चार श्रम को खत्म करना, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को निजी हाथों में सौंपना, राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइप लाइन को खत्म करना, अनुबंधित कर्मचारियों के लिए समान काम के लिए समान वेतन मान लागू न किया जाना तथा तथा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों/ अनुबंधित मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन रुपए 26000/ प्रतिमाह न दिए जाने की मांग को जोरदार तरीके से विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने भारत सरकार एवं बीएसएनएल सीएमडी से अनुरोध किया है कि कर्मचारियों तथा BSNL के हितों को ध्यान में रखते हुए कठोर कदम उठाया जाए। यदि भारत सरकार एवं बीएसएनएल सीएमडी द्वारा अविलंब कार्यवाही नहीं की जाती है तो आगे आने वाली 09 जुलाई 2025 की आम हड़ताल को ओर अधिक प्रभावी बनायाजाएगा

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This