Home » आज की ताजा खबर » कानून के रक्षक या लापता सिपाही ; जो व्यवस्था बनाये रखने को तैनात वही कर रहे है व्यवस्था को भंग

कानून के रक्षक या लापता सिपाही ; जो व्यवस्था बनाये रखने को तैनात वही कर रहे है व्यवस्था को भंग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कानपुर पुलिस के 161 पुलिसकर्मी गायब,कानपुर कमिश्नरेट में मचा हड़कंप

कानपुर : 22 /जुलाई /2025 : कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 161 पुलिसकर्मियों के लापता होने का मामला सामने आया है। ये सभी पुलिसकर्मी महाकुंभ के बाद छुट्टी पर अपने गृह जनपद गए थे और ‘लापता’ हो गए।उत्तर प्रदेश के कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 161 पुलिसकर्मियों के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये पुलिसकर्मी महाकुंभ के बाद छुट्टी पर अपने गृह जनपद गए थे, लेकिन समय पर ड्यूटी पर नहीं लौटे। कुछ पुलिसकर्मी कुछ दिनों से तो कुछ तीन से छह महीने से लापता हैं।पुलिस विभाग ने इन पुलिसकर्मियों की तलाश के लिए बार-बार नोटिस भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। थक-हारकर विभाग ने इनकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, ये 161 पुलिसकर्मी कानपुर कमिश्नरेट के चारों जोन, पुलिस लाइन, कार्यालय और यातायात विभाग में तैनात हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment