गोरखपुर मे नव युक्ति महिला सिपाहियों का धरना प्रदर्शन, सुविधाओं की कमी से परेशान होकर किया हंगामा ।
गोरखपुर : 23 /जुलाई /2025-पीएसी में अव्यवस्थाओं को लेकर नव युक्ति महिला सिपाहियों ने बुधवार की सुबह छह बजे हंगामा कर दिया। महिला सिपाहियों ने बताया कि दो दिन से उन्हें पानी, भोजन नहीं मिल रहा है। शिकायत पर आरटीसी प्रभारी गाली दे रहे हैं। चोट लगने पर उपचार नहीं कराया जा रहा है। उन्हें यहां से वापस भेज दिया जाए, नहीं तो रिजाइन दे देंगे। इस हंगामा और प्रदर्शन के दौरान कई महिला रिक्रूट बेहोश हो गई। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पीएसी कमांडेंट के समझाने पर भी महिला रिक्रूट परिसर में जाने को तैयार नहीं है। सूचना पर पहुंची सीओ पुलिस अधीक्षक कार्यालय दीपांशी राठौर और थाना प्रभारी शाहपुर समझाने में लगे है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












