Home » बुलंदशहर » ट्रांसफार्मर से निकले करंट की चपेट में आकर ढाबा संचालक और नौकर की मौत

ट्रांसफार्मर से निकले करंट की चपेट में आकर ढाबा संचालक और नौकर की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा में करंट लगने से हुआ बड़ा हादसा।

खुर्जा : 26 / जुलाई / 2025 : खुर्जा नगर क्षेत्र में हाइवे स्थित शिवम् ढाबे पर देर रात ढाबे के बाहर रखे ट्रांसफार्मर से निकले करंट की चपेट में आकर ढाबा संचालक सुमित चौधरी और नौकर हरीश की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों करंट से बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही देर रात एसपी देहात, सीओ खुर्जा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके साथ ही बिजली विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर आए। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बिजली विभाग भी मौत के कारणों की जांच में जुट गया है। इस हादसे से दोनों के परिवारों में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने की मांग की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment