Home » बुलंदशहर » हरियाली तीज को लेके, बाजारों में उमड़ी महिलाओ की भीड़

हरियाली तीज को लेके, बाजारों में उमड़ी महिलाओ की भीड़

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हरियाली तीज में दिखा, महिलाओ के चेहरे पर उत्साह,खूब की खरीदारी।

बुलंदशहर : 27 / जुलाई /2025 : हरियाली तीज रविवार को मनाई जाएगी। तीज पर महिलाएं 16 शृंगार कर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। इससे पूर्व शनिवार को बाजारों में रौनक बढ़ गई। बाजारों में सुबह से शाम तक मेंहदी लगवाने और खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।

बाजारों में शनिवार को आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चूड़ी, साड़ी समेत अन्य कॉस्मेटिक सामान को लेकर महिलाएं खरीदारी में जुटी है। इसको लेकर नगर समेत जिलेभर के बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल नजर आई। बाजार में 500 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की साड़ियों की मांग अधिक रही। वहीं, चूड़ियों की दुकानों पर भी साड़ी और सूट के रंग की चूड़ियां मैच कराने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। साथ ही ब्यूटी पार्लर में भी महिलाएं बुकिंग कराने पहुंचीं। महिला खुशबू शर्मा ने बताया कि हरियाली तीज को लेकर उत्साह है। इसके लिए बाजार में खरीदारी करने आई हूं। बाजार से जरूरी सामान की खरीदारी कर ली है। रविवार को तीज पर व्रत रखूंगी। हरियाली तीज में महिलाये हरे रंग का सभी सामान खरीदती है। जैसे की साड़ियां , सूट या कोई भी ड्रेस । सभी सामान हरे रंग का लेना पसंद करती है। इसलिए तीज से पहले ही दुकानदार हरे रंग का स्टॉक रखते है। तथा इस सावन के महीने मे महिलाये हरे रंग की चूड़ियां पहनती है ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment