बुलंदशहर : 1 / अगस्त / 2025 : खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में आज खेल कूद एवं शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा 15 दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ हुआ। महाविधालय की प्राचार्य प्रो डिंपल विज , योग प्रशिक्षका श्रीमती रानी पचौरी व शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी प्रो साहिल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी प्रो साहिल ने बताया कि महाविद्यालय में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक 15 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य छात्राओं में योग के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस शिविर के माध्यम से छात्राएं विभिन्न योग आसनों का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। योग प्रशिक्षिका श्रीमती रानी पचौरी ने छात्राओं को प्राणायाम का प्रशिक्षण किया जिसके अंतर्गत भ्रामरी, अनुलोम विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, शीतली जैसी योग क्रियाएं करवाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डिंपल विज ने कहा कि योग हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह बहुत जरूरी है। योग शिविर में छात्राओं के साथ-साथ शिक्षिकाओं ने भी प्रशिक्षण का लाभ लिया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












