Home » बुलंदशहर » सावन मास की शुक्लपक्ष की अष्टमी पर खुर्जा देवी मंदिर पर किया गया हवन

सावन मास की शुक्लपक्ष की अष्टमी पर खुर्जा देवी मंदिर पर किया गया हवन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 1 / अगस्त / 2025 : खुर्जा मे सावन मास की शुक्लपक्ष की अष्टमी पर श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर मे हवन हुआ। जिसमें डीसी गुप्ता कांटे वाले को सहभागिता करने का अवसर प्रदान हुआ। माता रानी को हरे रंग की पोशाक धारण कराई गई। इस अवसर पर माता रानी को सवा मनी (51 किलो सूजी के हलवे चने का विशेष भोग) का भोग लगाया गया। जो पूरे दिन भक्तों में वितरित किया गया। पूर्णाहुति के बाद श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वाले और सरिता रानी गुप्ता ने कन्याओं और लांगूराओं को प्रसाद वितरित किया और दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्ण विधि विधान के साथ हवन मंदिर के मुख्य पुजारी श्री नंदकिशोर जी ने किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment