Home » आज की ताजा खबर » नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, 11 की मौत… मृतकों में नौ लोग एक ही परिवार के

नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, 11 की मौत… मृतकों में नौ लोग एक ही परिवार के

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोंडा में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में नौ लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भीषण हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, एक लापता है। जबकि, तीन लोगों को बचा लिया गया है। मरने वालों में नौ लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 6.00 बजे एक जोर की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर में लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बोलेरो नहर में समा चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। बाद में प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला। बताया जा रहा है कि हादसे के समय हल्की बारिश हो रही थी। नहर के किनारे की सड़क फिसलन भरी थी और बेहद संकरी भी। बोलेरो को साइड से गुजारने की कोशिश के दौरान अचानक वाहन फिसलकर नहर में पलट गया। वाहन पानी में पूरी तरह डूब गया। इससे सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना का संज्ञान लेकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। सीएम ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों की सूची

बीना पत्नी प्रहलाद कसौधन उम्र – ४० वर्ष
काजल पुत्री प्रहलाद कसौधन उम्र – २२ वर्ष
महक उर्फ़ रिंकी पुत्री प्रहलाद कसौधन उम्र – १७ वर्ष
४ रामकरन गुप्ता पुत्र रामदेव उम्र – ३६ वर्ष
अनुसूईया पत्नी रामकरन गुप्ता उम्र -३४ वर्ष
सौम्या पुत्री रामकरन गुप्ता उम्र -०९ वर्ष
शुभ पुत्र रामकरन गुप्ता उम्र – ०७ वर्ष
दुर्गेश नंदिनी पत्नी रामरूप उर्फ़ ननकन गुप्ता उम्र – ३५ वर्ष
अमित पुत्र रामरूप उर्फ़ ननकन गुप्ता उम्र – १४ वर्ष
१० अंजू उर्फ़ गुड़िया पुत्री राजितराम वर्मा ( रामललन की बहन ) उम्र – २० वर्ष

घायलों की सूची

पिंकी पुत्री प्रहलाद कसौधन उम्र – १९ वर्ष
सत्यम पुत्र प्रहलाद कसौधन उम्र – १४ वर्ष
रामललन पुत्र जगप्रसाद वर्मा उम्र – २२ वर्ष
चालक सीतासरण पुत्र परशुराम उम्र – ३२ वर्ष

मिसिंग

रचना पुत्री रामरूप उर्फ़ ननकन गुप्ता उम्र – १० वर्ष
निवार्साग्ण सिहागावँ थाना मोतीगंज जनपद गोंडा

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment