आगरा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों के दल को रौंदा…एक की मौत; कई घायल
उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों के दल को रौंद दिया। हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिढ़ाकुर के पास से कांवड़ लेकर गुजर रहे कांवड़ियों के दल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार कार बीच में घुस गई। चालक ने कार को तेजी से दौड़ा दिया, जिसकी चपेट में आने से कांवड़ लेकर आ रहे रॉकी पुत्र कलुआ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस दल में शामिल आधा दर्जन कांवड़िये कार की चपेट में आने से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












