दोनों हाथ बांधे… फाड़ दिया पेट, पूरे शरीर पर डाला तेजाब, सिर के बाल गायब; पत्नी ने प्रेमी संग किया कत्ल
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में अलीगढ़ के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। धनसारी निवासी युवक को बेहद बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। युवक के दोनों हाथ बंधे थे। पेट पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पूरे शरीर पर तेजाब डाल दिया था। ताकि शिनाख्त न हो सके।फिर हत्यारे शव को गांव जखेरा के बंद पड़े ईंट-भट्ठे पर फेंक कर फरार हो गए थे। इससे शरीर में कीड़े पड़ गए थे। ये खुलासा रविवार को आई युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है।अलीगढ़ के थाना छर्रा में गांव धनसारी निवासी यूसुफ खां (28) का शव शनिवार की दोपहर ढोलना क्षेत्र में गांव जखेरा मार्ग पर बंद पड़े भट्ठे की झाड़ियों में मिला था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव चार दिन पुराना था और उसमें कीड़े पड़े हुए थे। सिर से बाल गायब थे। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर शाम कपड़े देखकर परिजन ने उसकी शिनाख्त की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि उसे बेरहमी के साथ मौत के घाट उतारा गया है। ढोलना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पहले उसके दोनों हाथों को पीछे खींचकर बांधा गया, फिर किसी धारदार हथियार से पेट में वार करके उसे मौत के घाट उतारा गया। शव को तेजाब से बुरी तरह झुलसा दिया गया, जिससे उसकी शिनाख्त न हो। हालांकि, कपड़ों और चप्पलों की मदद से परिजनों ने उसकी कर ली।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












