Home » आज की ताजा खबर » बेहत ही दिल दहलाने वाला मामला , मासूम तीन बच्चों के मिले शव , परिजनों का हुआ बहुत बुरा हाल

बेहत ही दिल दहलाने वाला मामला , मासूम तीन बच्चों के मिले शव , परिजनों का हुआ बहुत बुरा हाल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मेरठ में दिन निकलते ही मिले तीन बच्चों के शव, मां-बाप का कलेजा फटा, गूंजती रही चीत्कार

कस्बा सिवालखास   से रविवार दोपहर से तीन छोटे बच्चे शिवांश, ऋतिक और मानवी गायब थे। उनकी तलाश की जा रही थी। तीन बच्चों के शव सोमवार सुबह घर के पास ही स्थित एक प्लॉट में मिले। बच्चों के शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। वहीं ग्रामीणों ने चौकी पर हंगामा करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की।कस्बा सिवालखास वार्ड एक निवासी श्रीचंद्र के पुत्रों जितेंद्र और मोनू के घर आसपास हैं। उनके घर के सामने हिम्मत का घर है। परिजनों के अनुसार जितेंद्र की सात वर्षीय पुत्री मानवी, मोनू का आठ वर्षीय पुत्र शिवांश और हिम्मत का आठ वर्षीय पुत्र ऋतिक रविवार सुबह 10 बजे घर के बाहर खेल रहे थे। दोपहर में परिजनों ने खाना खाने के लिए उन्हें घर के बाहर ढूंढा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद आसपास के घरों और गली में उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया। किसी अनहोनी की आशंका में परिजनों ने उनकी कस्बे में तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है सीओ का कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि बच्चों की मौत का कारण क्या है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment