बुलन्दशहर : 7 / अगस्त / 2025 : खुर्जा सिविल कोर्ट न्यायालय परिसर में बनाई गई एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। खुर्जा कोतवाली पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कचहरी सुरक्षा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल अरविंद यादव ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह न्यायालय परिसर में सुरक्षा ड्यूटी पर थे। वहां उन्होंने न्यायालय परिसर की एक वीडियो देखी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही थी। जांच से पता चला कि कुछ लोग 2 अगस्त को अपने मुकदमे की पेशी पर आए थे। इन लोगों ने न्यायालय परिसर में बिना अनुमति के वीडियो रिकॉर्ड कराई। वीडियो में “नायक नहीं खलनायक हूं” गाने का प्रयोग किया गया था। इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया। कोतवाली प्रभारी पंकज राय ने बताया कि मुहल्ला सराय अल्लो निवासी आरिफ, आसिफ, सहान, दानिश, माज और तौसीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस कृत्य से न्यायालय की मर्यादा और गरिमा को ठेस पहुंची है। न्यायालय में मोबाइल फोन का प्रयोग वर्जित है। इससे पहले भी कोर्ट परिसर की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए एक किसान नेता और बजरंग दल के पदाधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












