बुलंदशहर : 7 / अगस्त / 2025 : बुलंदशहर में पुलिस ने एक हत्या के दोषी को 44 साल बाद गिरफ्तार किया है। दोषी जमानत पर बाहर आया था, उसके बाद से लापता हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। दोषी अपना नाम और आधार कार्ड बदलकर रह रहा था। बुधवार को पुलिस ने दोषी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी गौतमबुद्ध नगर स्थित मोदी मॉल की पार्किंग से की गई है। दोषी को जेल भेज दिया गया है। दोषी का पहले नाम पप्पू त्यागी था। उसने अपना नाम मनोज कर लिया था। दोषी पप्पू त्यागी ने साल 1981 में बुलंदशहर में छात्र नेता के चुनाव के दौरान गणेशदत्त नाम के युवक की हत्या कर दी थी। हत्या के इस मामले में पप्पू त्यागी के साथ सरदार पुत्र दाद को भी नामजद किया गया था। गणेशदत्त के पिता बाबूराम शर्मा की तहरीर पर कोतवाली देहात थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












