Home » बुलंदशहर » जहांगीराबाद मे हुआ बड़ा हादसा , खात के कट्टे लेने जा रहे है थे मामा भांजे ,भांजे चिंटू की स्कूल बस से टक्कर लगने से हुई मौत।

जहांगीराबाद मे हुआ बड़ा हादसा , खात के कट्टे लेने जा रहे है थे मामा भांजे ,भांजे चिंटू की स्कूल बस से टक्कर लगने से हुई मौत।

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 7 / अगस्त / 2025 : जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव मंडावली में एक सड़क हादसा हुआ है। बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचल दिया। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार सुबह लगभग साढ़े 7 बजे की है। मंडावली निवासी सत्यनारायण शर्मा अपने भांजे चिंटू के साथ बाइक पर खाद के कट्टे खरीदने धामनी गांव जा रहे थे। जैसे ही वे अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के पतरामपुर चौराहे पर पहुंचे, सामने से आ रही राघव ग्लोबल स्कूल की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय ग्रामीण दोनों घायलों को जहांगीराबाद सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने 21 वर्षीय चिंटू शर्मा को मृत घोषित कर दिया। सत्यनारायण शर्मा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद आरोपी ड्राइवर बस को स्कूल में खड़ा कर फरार हो गया। स्कूल प्रशासन ने स्कूल के बाहर ताला लगा दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर हंगामा किया। फौज और पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी जहांगीराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि चिंटू अनूपशहर के डीपीबीएस डिग्री कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। वह फौज और पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था और उसका सिलेक्शन आईटीबीपी में हो गया था। चिंटू मूल रूप से फरीदाबाद का रहने वाला था और अपने मामा के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment