Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर चोला क्षेत्र में दबंगो ने देर रात रंजिशन परिवार पर किया हमला , एक युवती व वृद्ध महिला गम्भीर घायल

बुलंदशहर चोला क्षेत्र में दबंगो ने देर रात रंजिशन परिवार पर किया हमला , एक युवती व वृद्ध महिला गम्भीर घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 11 / अगस्त / 2025 : बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के गांव दाउदपुर में दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में एक युवती और एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग की, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ गई। यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है, जिसका मुकदमा वर्ष 2024 से चल रहा है। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि दबंगों ने फैसले के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय पुलिस को कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment