Home » आज की ताजा खबर » पीजीडीएवी, कॉलेज में किया गया प्रो डॉक्टर हरीश अरोरा ,को उनके हिंदी साहित्य में योगदान के लिए अद्विक पब्लिकेशन के निर्देशक अशोक गुप्ता द्वारा “किआन गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

पीजीडीएवी, कॉलेज में किया गया प्रो डॉक्टर हरीश अरोरा ,को उनके हिंदी साहित्य में योगदान के लिए अद्विक पब्लिकेशन के निर्देशक अशोक गुप्ता द्वारा “किआन गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली : /11-08-2025/  गत दिवस पर भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में चल रहे बुक फेयर में ( पीजीडीएवी ) कालेज दिल्ली के प्रोफेसर डॉक्टर हरीश अरोरा को उनके हिंदी साहित्य में योगदान के लिए अद्विक पब्लिकेशन के निर्देशक अशोक गुप्ता द्वारा “किआन गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है | अभी हाल ही में उनकी पुस्तक ‘तुम्हारी चुप्पियां एक घोषणापत्र हैं’ जिसे अद्विक पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार लीलाधर मंडलोई, वरिष्ठ गीतकार इंद्रा मोहन, ऋषि कुमार शर्मा, डॉ शिव शंकर अवस्थी, प्रो. रचना विमल, अशोक मिश्र, प्रो. सुधीर प्रताप सिंह आदि वरिष्ठ साहित्यकार उपस्थित थे। संग्रह के प्रकाशक अशोक गुप्ता ने अपने सम्बोधन में डॉ. हरीश अरोरा को सम्मानित करते हुए कहा कि उनके पिछले कविता संग्रहों के विभिन्न भाषाओं में अनुवाद की मांग के चलते निश्चित रूप से यह संग्रह भी जल्दी अनेक भाषाओं में अनूदित हो कर आयेगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ गीतकार सोनिया अश्क सोनम ने किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment