Home » बुलंदशहर » औरंगाबाद क्षेत्र के कई गांव में फिर तेंदुआ देखने का दावा

औरंगाबाद क्षेत्र के कई गांव में फिर तेंदुआ देखने का दावा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 12 / अगस्त / 2025 : औरंगाबाद क्षेत्र के गांव विसुंधरा समेत तीन गांवों में तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। ग्रामीणों ने रविवार की रात भी तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है। वहीं, वन विभाग ने पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। ग्रामीण खेतों पर अकेले नहीं जा रहे। सोमवार को किसान टोली बनाकर खेतों पर चारा लेने पहुंचे। साथ ही बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार विभागीय टीम लगातार तेंदुआ की तलाश कर रही है। गांव विसुंधरा में शनिवार रात तेंदुआ देखा गया था। इसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद तीन गांवों के ग्रामीण सहम गए। वहीं, वन रेंजर अंकित अरोड़ा की अगुवाई में राजकुमार, उमेश यादव व सौरभ कुमार ने ग्रामीणों के साथ तेंदुआ की तलाश की थी। साथ ही मिले पैरों के निशानों की भी जांच की और तेंदुआ होने की पुष्टि जताई गई थी। वहीं, दूसरी ओर वन दरोगा राजकुमार ने बताया रविवार रात करीब साढ़े दस बजे गांव के ही केशव के खेत से निकलते हुए सुरेंद्र सिंह के खेत में जाते हुए ग्रामीणों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है। सोमवार सुबह उस स्थान पर ही पिंजरा लगा दिया है। जिस स्थान पर पिंजरा लगाया गया है। उस स्थान के आसपास तेंदुआ के पैरों के कई निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह चार बजे फिर तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है। डीएफओ डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। अधिकारी व कर्मचारी लगातार तेंदुआ की तलाश कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर दूसरा पिंजरा लगाने के लिए भेजा जा रहा है तेंदुआ ज्यादा समय तक एक स्थान पर नहीं रहता। फिर भी ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment