Home » आज की ताजा खबर » बीजापुर में नक्सलियों से पुलिस की मुठभेड़ , D R G के दो जवान घायल , पर खतरे से बाहर

बीजापुर में नक्सलियों से पुलिस की मुठभेड़ , D R G के दो जवान घायल , पर खतरे से बाहर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के दो जवान घायल हो गए हैं। राहत की बात यह है कि दोनों खतरे से बाहर हैं। बीजापुर पुलिस ने बताया कि कल डीआरजी की टीम गंगालूर इलाके में नक्सल विरोधी अभियान पर गई थी।

छत्तीसगढ़ : के बीजापुर में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बताया की सूत्रों के मुताबिक अभियान के दौरान आज यानि १२ अगस्त को जंगल के भीतर नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हो गई। अभी भी दोनों और से फायरिंग जारी है । इस मुठभेड़ में D R G
के जवानों को गोली लगी है । दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बहार है। और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है पुलिस अफसरों ने बताया की दोनों को समय पर स्थानीय हॉस्पिटल में चिकित्सा सुविधा मिल गयी है।

बता दे कि मार्च – २०२६ तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खतम करने कि डेडलाइन तय की गई है। इसके बाद से बस्तर क्षेत्रो में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। पिलिक और जवानों के बीच लगातार मुठभेड़ भी हो रही है। जिसमे कई बड़े केंडर के नक्सली मारे गए है। बस्तर आईजी सुंदरराज भी पहले ही कह चुके है। नक्सलियों के पास सिर्फ सरेंडर के आलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। वे सर्मपण करे या , फिर मुठभेड़ में मारे जाएंगे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment