बुलंदशहर : 16 / अगस्त / 2025 : बुलंदशहर में एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। घटना छतारी थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरी के पास सड़क किनारे हुई, जहां युवक का शव लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने बताया कि हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका गया है। युवक की गला रेतकर हत्या की गई और शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना स्थल से एक रक्तरंजित चाकू बरामद हुआ है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। सीओ शोभित कुमार और छतारी थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












