Home » बुलंदशहर » कासगंज में स्वतंत्रता दिवस मनाने गया था 11वीं का छात्र , रोडवेज बस की टक्कर से छात्र की मौत

कासगंज में स्वतंत्रता दिवस मनाने गया था 11वीं का छात्र , रोडवेज बस की टक्कर से छात्र की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

उत्तर प्रदेश : 15 / अगस्त / 2025 : कासगंज में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के बाद विद्यालय में घर जा रहे छात्र को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही  घर में चीख पुकार मच गई। खबर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के चाढ़ी गांव निवासी अंशुल (17) पुत्र राजेश यादव कक्षा 11 का छात्र था। वह 15 अगस्त की सुबह बाइक से एसजेएस पब्लिक स्कूल, कासगंज आया था। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम खत्म होने के बाद विद्यालय से घर के लिए निकला। स्कूल के बाहर ही तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद राहगीरों और साथी छात्रों ने गंभीर अवस्था में घायल अंशुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चाचा सुनील ने बताया कि अलीगढ़ में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंशुल की एक बहन और दो भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This