Home » बुलंदशहर » बुलन्दशहर मे बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व , जिलाधिकारी श्रुति ने किया ध्वजारोहण

बुलन्दशहर मे बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व , जिलाधिकारी श्रुति ने किया ध्वजारोहण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 15 / अगस्त / 2025 : बुलंदशहर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। शुक्रवार सुबह 6 बजे से विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चों ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्रुति ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पुलिस लाइन में सुबह 8 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम में परेड का आयोजन किया गया। देशभक्ति गीत और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। सभी सरकारी दफ्तरों और भवनों को सजाया गया। पूरे बुलंदशहर में तिरंगे की शान देखने को मिली।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This