Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में मामूली विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या

बुलंदशहर में मामूली विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 17 / अगस्त / 2025 :  खुर्जा तहसील क्षेत्र में मामूली विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या। घटना के बाद आरोपी विशाल मौके से हुआ फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा घरेलू विवाद में बड़े भाई विशाल ने की थी छोटे भाई दाताराम की बेरहमी से पिटाई। अस्पताल पहुंचाए जाने पर अस्पताल में दौरान-ए-उपचार दाता की हुई मौत । बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सीकरी में हुई वारदात
खुर्जा। जनपद बुलंदशहर स्थित खुर्जा तहसील क्षेत्र के सीकरी गांव में मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट पीट कर बेरहमी से हत्या की है। अस्पताल में उपचार के दौरान छोटे भाई ने दम तोड़दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही खुर्जा पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हत्यारोपी बड़ा भाई घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। जनपद बुलंदशहर स्थित खुर्जा तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव सीकरी में बड़े भाई विशाल का किसी बात को लेकर रविवार को छोटे भाई दाताराम से विवाद हो गया था। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में बड़े भाई विशाल ने छोटे भाई दाताराम को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। परिजन घायल को लेकर सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। जहां घायल दाताराम की उपचार के दौरान मौत हो गई। खुर्जा की सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि खुर्जा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment