Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एनकांउटर में एक घायल दूसरा फरार

बुलंदशहर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एनकांउटर में एक घायल दूसरा फरार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 19 / अगस्त / 2025 : बुलंदशहर में राहगीरों से छिनैती करने वाले गिरोह के दो सदस्यों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से गैंग का सदस्य जुनैद घायल हो गया, वहीं जुनैद का साथी फरार हो गया। हाल ही में खुर्जा देहात क्षेत्र में राह चलते राहगीर से जुनैद ने मोबाइल फ़ोन  लूटा था। पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए जुनैद के साथी की तलाश में जुटी है। जुनैद के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, तमंचा, और ज़िन्दा-खोखा कारतूस बरामद किया गया है। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में पुलिस की शातिर से हुई मुठभेड़। बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र का है मामला।यह मुठभेड़ उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा अभियान के तहत हुई है, जिसका उद्देश्य अपराधियों पर लगाम लगाना है।

 

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment