Home » आज की ताजा खबर » 15 अगस्त… टोल के झंझट से मुक्ति ₹3000 में मिलेगा सालभर का फास्टैग पास

15 अगस्त… टोल के झंझट से मुक्ति ₹3000 में मिलेगा सालभर का फास्टैग पास

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ल : /18-08-2025/ अगर आप नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे पर सफर करते हैं और हर 20-30 किलोमीटर पर टोल टैक्स भरने से परेशान है तो आपके लिए राहत की खबर है। सरकार ने फास्टैग आधारित सालाना पास योजना लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह 15 अगस्त से पूरे देश में लागू हो जाएगी। इसके तहत 3000 रुपए के सालाना ‘नेशनल टोल फ्रीडम’ पास के जरिए देश के किसी भी नेशनल हाईवे या एक्सप्रेस वे पर यात्रा की जा सकेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट में बताया कि यह योजना सिर्फ निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए होगी। व्यावसायिक वाहनों पर योजना व्यावसायि लागू नहीं होगी। पास जारी होने की तारीख से एक साल या 200 यात्राओं तक (जो भी पहले हो) वैध रहेगा। इससे देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा संभव होगी। पास जारी करने और इसके नवीनीकरण के लिए राजमार्ग यात्रा ऐप और एनएचए‌आइ की वेबसाइट्स पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार जल्द लिंक सार्वजनिक करेगी। इस योजना से प्रक्रिया सरल और सुगम होगी। योजना 60 किलोमीटर के दायरे में टोल प्लाजा को लेकर परेशानी दूर करेगी और एक ही सुलभ लेन-देन के जरिए टोल भुगतान को सहज बनाएगी।

यह योजना करोड़ों निजी वाहन चालकों को राहत के लिए लाई गई 3 है। यह राष्ट्रीय राजमार्गो पर सफर को सस्ता, तेज और झंझट-मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

योजना के फायदे

रोजाना ऑफिस या बिजनेस ट्रैवल करने वालों को बड़ा लाभ मिलेगा। लॉन्ग ड्राइव करने वालों के लिए यह बोनस है। इससे सालाना टिप्स की प्लानिंग सस्ती होगी। योजना से होगी पैसे और समय की बचत। 200 टोल नाकों को पार करने पर पड़ेगा 15 रुपए प्रति टोल। ट्रैफिक में घंटों खड़े रहने या बार-बार वॉलेट रीचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टोल फ्रीडम पास एक बार भुगतान, सालभर टेंशन फ्री सफर। 2 नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस पर सभी टोल प्लाजा पर मान्य साठ किमी के दायरे वाले टोल प्लाजा से जुड़ी समस्याओं का समाधान। ऐसे एक्टिव होगा पास… योजना पर आपके सवालों के जवाब सालाना पास कहां से खरीदा जा सकता है? यह सिर्फ राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप और एनएचएआइ वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। पास कैसे एक्टिव होगा? वाहन और संबंधित फास्टैग की पात्रता जांच के बाद पास को सक्रिय किया जाएगा। सफल सत्यापन के बाद 3000 रुपए का भुगतान राजमार्ग यात्रा ऐप या एनएचएआइ वेबसाइट पर करना होगा। भुगतान होते ही पास चालू हो जाएगा। अगर मेरे पास पहले से फास्टैग है तो क्या नया खरीदना होगा? नहीं, आपका वर्तमान फास्टैग पात्र है। सही तरीके से वाहन की विंडशील्ड पर चिपका हो, वैध पंजीकरण संख्या से जुड़ा हो, ब्लैकलिस्ट न हो तो नया फास्टैग नहीं खरीदना पड़ेगा। पास किन टोल प्लाजा पर मान्य है? यह राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर मान्य है। राज्य सरकारों या स्थानीय निकायों द्वारा संचालित टोल प्लाजा (जैसे राज्य राजमार्ग) पर सामान्य फास्टैग की तरह शुल्क लिया जाएगा। पास कितने समय तक वैध रहेगा? एक साल या 200 ट्रिप (जो पहले पूरा हो) तक वैध रहेगा। उसके बाद यह स्वतः सामान्य फास्टैग में बदल जाएगा। इसे जारी रखने के लिए फिर 3,000 रुपए का पास लेना होगा। क्या यह सभी प्रकार के वाहनों के लिए उपलब्ध है? नहीं। यह सिर्फ निजी कार/जीप/वैन के लिए है। व्यावसायिक वाहन के लिए इस्तेमाल पर पास निष्क्रिय कर दिया जाएगा। क्या सालाना पास को किसी अन्य वाहन में ट्रांसफर कर सकते हैं? नहीं। पास गैर-हस्तांतरणीय है और उसी वाहन के लिए मान्य है, जिस पर फास्टैग चिपका है।क्या फास्टैग को वाहन की विंड शील्ड पर चिपकाना आवश्यक है? हां, ठीक से विंडशील्ड पर चिपकाए गए फास्टैग पर ही पास सक्रिय किया जाएगा।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment