Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में सड़क हादसा , तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर

बुलंदशहर में सड़क हादसा , तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 10 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर के स्याना में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मारी। मृतकों की पहचान दीपांशु कुमार (18) और पंकज कुमार (17) के रूप में हुई है। दोनों को स्याना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां दीपांशु को मृत घोषित कर दिया गया और पंकज को बुलंदशहर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना 3 अक्टूबर को चांदपुर पूठी रोड पर हुई थी। मृतक दीपांशु के पिता मनोज कुमार ने थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This