Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में सरेराह महिला पर चाकू से हमला, हमले का लाइव वीडियो आया सामने

बुलंदशहर में सरेराह महिला पर चाकू से हमला, हमले का लाइव वीडियो आया सामने

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 10 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी बहन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर भाई को चाकू से कई वार करते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमले की वजह पारिवारिक विवाद और महिला के कथित अवैध संबंध हो सकते हैं। घायल महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारी सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment