Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में विजिलेंस दारोगा पर बिजली चोरी के आरोपियों से घूस लेकर छोड़ने का आरोप

बुलंदशहर में विजिलेंस दारोगा पर बिजली चोरी के आरोपियों से घूस लेकर छोड़ने का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 10 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर में विजिलेंस दारोगा पर बिजली चोरी के आरोपियों से घूस लेकर छोड़ने का आरोप लगा है। विधायक सीपी सिंह ने बिजली अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की। विधायक सीपी सिंह ने डिबाई के एक्सईएन को लिखे पत्र में इस घटना का विस्तृत विवरण दिया है। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को डिबाई के ग्राम कसेरकला, तुलसीनगला, पिलखना, राजघाट, उदयगढ़ी, किला चौढेरा और भीमपुर दोराहे पर प्रवर्तन दल प्रभारी द्वारा बिजली चेकिंग की गई थी। पत्र के अनुसार, चेकिंग के बाद सभी बिजली उपभोक्ताओं को भीमपुर दोराहे पर बुलाया गया और उनसे अवैध वसूली की गई। आरोप है कि सुविधा शुल्क या अवैध धन न देने पर उपभोक्ताओं को मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी गई और उन्हें डराया गया।आरोप है कि विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी के आरोपियों से सुविधा शुल्क लेकर उन्हें छोड़ दिया और पैसे नहीं देने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। चीफ इंजीनियर राजीव कुमार ने बताया कि विधायक की शिकायत पर जांच की जा रही है और विजिलेंस प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। 

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment