बुलन्दशहर : 11 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर के अरनिया क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पशुओं के लिए चारा-पानी देने जा रही लड़की को अकेला पाकर एक व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता ने अरनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता को जब परेशानी हुई तो उसने आरोपी के पिता से शिकायत की। इसके बाद आरोपी के पिता और मां उसे खुर्जा के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका गर्भपात करा दिया गया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












