बुलंदशहर : 12 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर के ब्लॉक डिवाई थाना अनूपशहर के नगला भोपतपुर गांव में एक युवक डेविड कुमार की हत्या कर दी गई है। उसका अर्धनग्न शव एक पेड़ के नीचे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक परिजनों द्वारा कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। डेविड कुमार बीती रात 9 बजे से घर से लापता था और परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। चौकी इंचार्ज ज्ञानेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












