बुलंदशहर : 1 / नवंबर / 2025 : यूपी के बुलंदशहर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। बता दे कि बुलंदशहर में कोतवाली देहात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस कि जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।.यह घटना बीती रात कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम नीमखेड़ा में हुई। बदमाश की पहचान कप्तान उर्फ सलमान के रूप में हुई है। सलमान पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही एक व्यक्ति अनिल पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। बताया जा रहा है कि आज 31 अक्टूबर 2025 को कोतवाली देहात पुलिस टीम ने आरोपी कप्तान उर्फ सलमान को गिरफ्तार किया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












