बुलन्दशहर : 2 / दिसंबर / 2025 : खुर्जा में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर समग्र शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा के अंतर्गत तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों के लिए एकेडमिक, स्पोर्ट्स और कल्चरल मीट का आयोजन लक्ष्मणगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 01/12/25 को किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 45 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया।इस अवसर पर डीसी गुप्ता कांटे वालों ने बताया कि दिव्यांग बच्चे वे होते हैं जिन्हें शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक या संवेदी अक्षमताओं के कारण सामान्य गतिविधियाँ करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन्हें विशेष शिक्षा और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है ताकि उनका मनोबल बढ़े और समाज में उनका सम्मान स्थापित हो।कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया जैसे चित्रकला, सुलेख, रंगोली, कुर्सी दौड़, रस्सा कसी, लंबी दौड़ तथा छूकर पहचानो। इन प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे , चित्रकला में प्रथम साक्षी, द्वितीय शिफा, तृतीय अरमान। सुलेख में प्रथम शिफा, द्वितीय वर्षा, तृतीय साक्षी। रंगोली में प्रथम साक्षी, द्वितीय तनु। कुर्सी-दौड़ में प्रथम जीशान, द्वितीय मोहम्मद जुबेर, तृतीय हिमांशी। रस्सा कसी टीम में महिमा, दीपक, प्रिंस अयान, अभिषेक, शिवम, प्रियंका, दीपांशु, मोहम्मद जहीर, दानिश। कन्याओं की लंबी दौड़ में प्रथम महिमा ,द्वितीय अमरावती। लड़कों की लंबी दौड़ में प्रथम दीपक, द्वितीय जीसान। छूकर पहचानो में प्रथम हिमांशु राघव । इस अवसर पर विशेष शिक्षक उमेशचंद्र (खेल प्रभारी) के निर्देशन में राजनाथ कुशवाहा, रजनीश कुमार, अभिषेक अग्निहोत्री,राम प्रकाश पांडे एवं प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। सभी प्रतियोगियों को एंटी करप्शन मूवमेंट भारत और श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में एंटी करप्शन मूवमेंट के महासचिव विपिन सिसोदिया, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता कांटे वाले, उद्योगपति शकुल तायल, नगर सचिव चमन लाल जुनेजा सभासद, पवन कुमार, नीतीश राघव, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, शिव शंकर कौशिक, सोनू शर्मा, संरक्षक सोनपाल सिंह,शीतल रानी आदि का विशेष सहयोग रहा।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












