बुलन्दशहर : 2 / दिसंबर / 2025 : खुर्जा नगर स्थित हनुमान टीला क्षेत्र के निवासियों ने बीते दिनों गैर समुदाय द्वारा हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में अतिक्रमण तथा अवेद रूप से संचालित मदरसा व स्कूल बंद कराने तथा लालच देकर हिन्दुओ से जमीन खरीदने का आरोप लगते हुए खुर्जा विधायक मिनाक्षी सिंह को ज्ञापन सौंपा। उक्त क्षेत्र के निवासियों ने दूसरे समुदाय के लोगो पर अवेद रूप से बैंक ऋण लेना तथा जमीनों की खरीदारी में सर्कार कप राजस्व की हानि पहुंचना तथा मनी लॉन्ड्रिंग के सहारे हिन्दू क्षेत्रो में अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाते हुए। विधायक से हनुमान टीला वाले पुरे प्रकरण की जाँच उच्च स्तरीय संस्था द्वारा कराये जाने की मांग मुख्यम्नत्री से की। आपको बता दे कि दो दिन पूर्व हनुमान टीला पर हनुमान मंदिर के सामने एक मुस्लिम द्वारा हिन्दू व्यक्ति के घर को खरीदने तथा हिन्दू क्षेत्र में मुस्लिमो द्वारा घर खरीदकर मस्जिद या मदरसा बनाये जाने के विरोध में हिन्दू समुदाय के लोगो ने प्रदशर्न किया था। जिसमे मुख्यत प्रदर्शनकारियों ने अपनी समस्याओ को उठाते हुए पुलिस व प्रशासन को अवगत कराया था। तथा पुरे मोहल्ला में घर बिकाऊ है के पोस्टर हर घर पर चस्पा कर दिए थे। जिसकी सूचना पर आला अधिकारी मोके पर पहुंचे थे। और लोगो को उनके घरो से पोस्टरों को हटाने की अपील करते हुए। उनकी मांगो पर धियान देते हुए समाधान की बात कही थी। उसी समय पर सूचना पाकर मोके पर विधायक मीनाक्षी सिंह भी पहुंची थी। विधायक ने मोके पर जाकर लोगो की समस्याओ कोप सुना था और उनकी मांगो को जायज बताते हुए उक्त प्रकरण को मुख्यम्नत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखने की बात बोली तथा उपस्थित अधिकारियों को उक्त प्रकरण के समाधान के लिए निर्देशित किया था। इस पुरे प्रकरण की जाँच कराने के लिए आज मोहल्ला हनुमान टीला निवासी लोग विधायक मिनाक्षी सिंह को ज्ञापन सौंपा।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












