बुलन्दशहर : 8 / दिसंबर / 2025 : बुलंदशहर,में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पोते ने घरेलू विवाद के चलते अपनी दादी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पोते कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। कपिल ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी दादी के तानों और विवादों से परेशान था, जिसके चलते उसने उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि कपिल ने 3 दिसंबर को अपनी दादी उषा देवी को बहाने से एक सुनसान जगह ले जाकर उनकी ही साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को एक कॉलेज के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक नगर ऋजुल ने बताया कि मामले का खुलासा तकनीकी सर्विलांस, फोरेंसिक साक्ष्यों और वैज्ञानिक तरीके से की गई जांच के आधार पर हुआ है। परिवार के अंदर चल रहे तनाव और विवाद भी हत्याकांड का महत्वपूर्ण कारण बने थे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












