बुलन्दशहर : 8 / दिसंबर / 2025 : भारतीय सेना से सेवा निवृत सैनिक ज्ञानेन्द्र सिंह के निधन की सूचना पर बाबूगढ़ छावनी से पूर्व सैनिक के सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार के लिए गारत पहुँची। पूर्व सैनिक के अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्रीय लोगो का जमावड़ा लग गया तथा सैनिक के सम्मान में जन समहू ने भारत माता की जय , वन्दे मातरम तथा ज्ञानेन्द्र सिंह अमर रहे। जैसे नारे लगाए। ज्ञानेन्द्र सिंह खुर्जा नव दुर्गा शक्ति मंदिर के पास रहते थे। इनके अंतिम संस्कार में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के लोगो ने अपनी सहभागिता दिखाई। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास से पंचवटी अंत्योष्टि स्थल पर पहुँची। जहां विधि विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












