बुलंदशहर : 16 / दिसंबर / 2025 : श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर जंक्शन मार्ग खुर्जा में विद्या भारती द्वारा आयोजित ‘सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया । सभी अतिथियों का विद्यालय की आचार्या चेतन भारद्वाज ने परिचय कराया । विद्यालय की प्राथमिक विभाग प्रमुख गुरदीप कौर एवं भारती गुप्ता ने मुख्य वक्ता संजू सिसोदिया प्रधानाचार्या रमामूर्ति हरस्वरूप बालिका सरस्वती विद्या मंदिर को पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की आचार्या चेतन भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम की प्रस्ताविकी विद्यालय की आचार्या भारती गुप्ता ने रखी । इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संजू सिसोदिया, प्रधानाचार्या ने “कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टि” पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन के पांच महत्वपूर्ण बिंदु भवन , भजन ,भाषा, वेशभूषा और भोजन पर विचार प्रस्तुत किए । उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को मोबाइल का प्रयोग नहीं करने देना है । बच्चे हमारा अनुसरण करते हैं इसलिए हमें मोबाइल का प्रयोग सीमित करना चाहिए । हमें धैर्य के साथ अपने परिवार में रहकर सभी का ध्यान रखना चाहिए और एक दूसरे का सम्मान व सुसंस्कृत भाषा का प्रयोग करना चाहिए । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हम मातृशक्ति हैं, हमें प्रेम, प्रेरणा वह अपनी पहचान के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












