हापुड़ : 6 / जनवरी / 2026 : हापुड़ में एक ट्रक से सफेद धातु गिरने के बाद हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इसे चांदी समझकर लूटने लगे, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने बताया कि यह धातु चांदी है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि ट्रक का पता लगाया जा सके। जानकारी के अनुसार एक ट्रक गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आता हुआ ततारपुर बाइपास के रास्ते दिल्ली की तरफ जा रहा था. जैसे ही ट्रक बुलंदशहर कट के पास पहुंचा, उसमें से सफेद रंग की कुछ धातु की वस्तुएं सड़क पर गिर गईं. इसे देखकर वहां से गुजर रहे लोग रुक गए और सफेद धातु को चांदी बोलते हुए सड़क से उठाने में जुट गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि किसी वाहन से सफेद धातु के हाईवे पर गिरने की सूचना थाना देहात पुलिस को मिली थी। सफेद धातु किस वाहन से गिरी और कैसी है, इसका अभी इसका पता नहीं चल पाया है। किसी ने पुलिस से कोई शिकायत भी नहीं की है। इसके बाद भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












