अमरोहा : 6 / जनवरी / 2026 : अमरोहा में एक दर्दनाक घटना हुई है, जहां चौथी कक्षा के छात्र मयंक की बिस्तर पर लेटकर रील देखते समय अचानक मौत हो गई। मयंक को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है, लेकिन बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार होने से असली कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मां रसोई के काम में व्यस्त थीं, पिता आंगन में कुछ काम निपटा रहे थे और पलंग पर लेटा दस साल का मयंक फोन पर रील स्कॉल कर रहा था.। किसी को अंदेशा नहीं था कि कुछ ही पलों में यह सुकून भरा पल मातम में बदल जाएगा। मयंक अपने परिवार की आंखों का तारा था। उसकी अचानक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और वे अभी भी सदमे में हैं।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












