Home » आज की ताजा खबर » डिब्बे साबुन के और अंदर 15 करोड़ की हेरोइन , अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़

डिब्बे साबुन के और अंदर 15 करोड़ की हेरोइन , अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

9 / जनवरी / 2026 :  भारत-म्यांमार सीमा पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.312 किलो हेरोइन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है। यह हेरोइन साबुन के डिब्बों में छिपाकर लाई जा रही थी। NCB ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के रहने वाले हैं। जांच में पता चला है कि यह हेरोइन म्यांमार के हैचिन शहर से लाई गई थी और इसे मणिपुर के जंगलों के रास्ते आगे सप्लाई किया जाना था। NCB का कहना है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। आरोपियों की पहचान गिंखोमलियान और मांगबोई सिमटे के तौर पर की गई। दोनों मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के मुल्टाम इलाके के माता गांव के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि म्यांमार से गई यह हेरोइन घने जंगलों के रास्ते मणिपुर में प्रवेश कराई गई। एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि कड़ी निगरानी के कारण तस्कर अब पूरे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में पारंपरिक मार्गों के बजाय जंगल और नदी मार्गों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment