Home » उत्तर प्रदेश » माता पिता को नींद की दवा देकर प्रेमी से मिलने जाती थी 8 वीं की छात्रा , गोरखपुर में लड़की के बड़े कारनामे

माता पिता को नींद की दवा देकर प्रेमी से मिलने जाती थी 8 वीं की छात्रा , गोरखपुर में लड़की के बड़े कारनामे

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर : 11 / जनवरी / 2026 :   गोरखपुर में एक 8वीं कक्षा की छात्रा अपने माता-पिता को नींद की दवा देकर रात में प्रेमी से मिलने जाती थी। एक दिन माता-पिता ने बिना खाना खाए सोने का नाटक किया, जिससे उनकी पोल खुल गई। छात्रा के प्रेमी ने उसे नींद की दवा लाकर दी थी, जिसे वह खाने में मिलाकर माता-पिता को देती थी। पिता ने बताया कि उन्हें रात में खाना खाने के बाद अजीब महसूस होता था, और गहरी नींद आ जाती थी। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर योजना बनाई और बेटी को रंगे हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने बताया कि वह पिछले एक साल से प्रेमी के संपर्क में थी और उसी ने उसे नींद की दवा लाकर दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वीरू निषाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। किशोरी की मां ने तहरीर में बताया कि पिछले कुछ दिनों से पुत्री के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया था। वह अक्सर रात में घर से लापता रहती थी और सुबह लौटती थी। इस पर माता-पिता को शक हुआ। संदेह के चलते उन्होंने बेटी की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी वीरू निषाद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस किशोरी का बयान दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment