अलीगढ : 13 / जनवरी / 2026 : एएमयू की छात्रा इंशा फातिमा ने अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। वह अपने पिता से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी, जब उसने यह कदम उठाया। छात्रा के पिता सऊदी अरब में रहते हैं और उन्होंने अपनी पत्नी से अलग होने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, छात्रा अपने माता-पिता को फिर से एक करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सफल नहीं हो पाई। छात्रा की मौत के बाद एएमयू प्रशासन और पुलिस जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने बताया कि छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन परिजनों ने बताया कि वह अपने परिवार की दरार को भरने की कोशिश कर रही थी। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार अब तक हुई जांच व परिवार के सदस्यों से फोन पर हुई बातचीत में परिवार का विवाद निकल कर सामने आ रहा है। छात्रा के परिवार में मां-पिता के अलावा दो छोटे भाई भी हैं। जांच में उजागर हुआ है कि माता-पिता में आपस में विवाद है और मां व पिता ने दूसरी शादी कर ली है। सीओ के अनुसार परिवार के सदस्यों से यह भी पता चला है कि वह अपने पिता से कहीं बाहर घूमने जाने के लिए पिछले काफी समय से अनुमति मांग रही थी, मगर पिता मान नहीं रहे थे। इस बात को लेकर भी दोनों में काफी विवाद हुआ था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












